घाटे और कड़ी टक्कर के बीच बिका Pizza Hut, लगभग 22500 करोड़ में हुआ सौदा, जानिए क्यों यम ब्रांड्स को बेचना पड़ा सबसे मशहूर नाम

1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में बड़े हुए लोगों के लिए 'पिज़्ज़ा हट' (Pizza Hut) सिर्फ़ फ़ास्ट-फ़ूड खाने की कोई आम जगह नहीं थी। यह वह दौर था जब जन्मदिन की पार्टियाँ, स्कूल-कॉलेज की उपलब्धियों का जश्न और परिवार के साथ वीकेंड पर बाहर घूमने का मज़ा पैन पिज़्ज़ा, गार्लिक ब्रेड और सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ पूरा होता था। भारत में पश्चिमी शैली की 'कैज़ुअल डाइनिंग' का स्वाद पहली बार इसी ब्रांड ने चखाया था। अब यादों से जुड़ी यह ग्लोबल पिज़्ज़ा चेन एक बिल्कुल नए युग में कदम रखने जा रही है। पिज़्ज़ा हट, केएफस