सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन; 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने खरखौदा में मारुति सुजुकी प्लांट का उद्घाटन किया, जो 35 हजार करोड़ के निवेश से दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माण इकाइयों में शामिल होगा। यह संयंत्र 21 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा और हरियाणा को वैश्विक ऑटोमोबाइल हब बनाएगा।