'चिंता की जरूरत नहीं, मैं साथ हूं...',ममता और उद्धव से बागी हुए सांसदों संग ब्रेकफास्ट मीटिंग में बोले PM

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे गुट से अलग हुए सांसदों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं. पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें.