नई दिल्ली। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी प्रत्यक्ष आय सहायता योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की अगली यानी 24वीं किस्त (24th Installment) का इंतजार कर रहे किसानों के बैंक खातों में जल्द ही ₹2,000 की सम्मान राशि ट्रांसफर की जा सकती है। 20 जून को पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री द्वारा 23वीं किस्त के रूप में 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से