पूर्व PM इमरान खान की सोती बहन को उठाकर ले गई PAK पुलिस, दरवाजा तोड़ बेडरूम तक पहुंची

इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में 27 सितंबर को PTI के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है. इमरान की तीन बहनों को हिरासत में लिया गया है. परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके घरों में जबरन घुसी और बेडरूम तक पहुंची. प्रशासन ने तीनों को 30 दिनों के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है.