Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस

Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Poco C81 Pro का ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी का Poco C81 Pro अप्रैल 2026 में पेश किया गया था। अब इसे ब्रांड ने यूरोपियन देशों में उतारा है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह फोन ऑक्टाकोर चिप से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 256GB तक की स्टोरेज दी गई है।