सरदार खान से अरशद तक...PoK के वो 4 क्रांतिकारी, जिनसे कांपा पाकिस्तान? कंगाली में भी रखा 1 करोड़ का इनाम

PoK Protest News: PoK में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान प्रशासन ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के चार बड़े नेताओं पर 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. शौकत नवाज मीर, उमर नज़ीर कश्मीरी, ख्वाजा मेहरान अरशद और सरदार अमान खान को पाकिस्तान सरकार आंदोलन और अशांति का मुख्य चेहरा मान रही है. दूसरी ओर ये नेता खुद को जनता की आवाज बता रहे हैं. महंगाई, बिजली संकट और राजनीतिक अधिकारों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है. भारत समेत कई मानवाधिकार संगठ