PoK Protests: 'पाकिस्तानी सेना ने ही कश्मीरियों के हाथों में थमाई थीं बंदूकें', PoK के नेता का बड़ा कबूलनामा

जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी कारनामों पर बड़ा खुलासा हुआ है। पीओके के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने ही उनके लोगों के हाथों में बंदूकें थमाई थी। आज वही पाकिस्तानी सेना उन्हें आतंकवादी कह कर उनका दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्रोह नहीं रुकेगा, बल्कि यह और तेज होगा।