Ministers Using Electric Cars: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। ईवी अब नेताओं की भी पहली पसंद बन रही हैं। कई बड़े नेता और मंत्रियों को इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते देखा गया है। नेता और फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों जैसी गाड़ियों के बजाए ईवी में सफर करते नजर आ रहे हैं और उन्हें बढ़ावा भी दे रहे हैं। जब कोई बड़ा नेता इलेक्ट्रिक कार से चलता है, तो आम जनता के बीच भी ईवी खरीदने को लेकर झिझक खत्म होती है।