Prayagraj : मोबाइल देखने से मना करने पर नाबालिग छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान
करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल देखने को लेकर बहनों से विवाद होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।