Prayagraj News: 12 पदकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस अव्वल

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (बी) की शुरुआत हुई। पहले दिन यूपी पुलिस के एथलीटों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हासिल किया।