Prayagraj Special Trains: यूपी जाने वालों के लिए बड़ी राहत, मुंबई से प्रयागराज होकर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई और प्रयागराज के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही 14 अक्टूबर से कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव भी प्रभावी होगा.