Prism Johnson Q1 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, EBITDA में भी 27% की उछाल, एकमुश्त 33 करोड़ का फायदा

जून तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 2.6% बढ़कर 1,835.23 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 1,789.31 करोड़ रुपये थी. सीमित कमाई ग्रोथ के बावजूद कंपनी ने ऑपरेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन किया है.