शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीलम गोरहे के पुणे स्थित बंगले में कथित रूप से घुसकर चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 26 सितंबर की तड़के हुई। शिवाजीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी छात्र नासिक जिले के ताहराबाद का रहने वाला है और चोरी की घटना के कुछ घंटे बाद 26 सितंबर को शाम करीब 7.20 बजे उसे गिरफ्तार किया गया। बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चोरी