चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा कर लिया गया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह इस महत्वपूर्ण और बड़े कार्य में शामिल चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिक