Purnia: पूर्णिया में पीसीओएस जागरूकता माह के तहत छात्र-छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी- GS NEWS

बिजेंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों को संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के प्रति किया गया जागरूक पूर्णिया। फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार पूर्णिया ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी की ओर से सितंबर माह को पीसीओएस जागरूकता माह के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय बिजेंद्र पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के ब