पूर्णिया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। इस दौरान नि:शुल्क शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृ