Q1 Results: दो आईटी कंपनियों ने बाजार बंद होने के बाद जारी किए नतीजे, कंपनियों के मुनाफे और EBITDA में मजबूत बढ़त

Q1 Results: Subex और Datamatics Global दोनों ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. Subex ने कमाई में बढ़ोतरी के साथ ऑपरेटिंग स्तर पर बड़ा सुधार दिखाया, जिससे उसका EBITDA और मार्जिन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है. वहीं, Datamatics Global ने कमाई, मुनाफे और EBITDA में दोहरे अंक की ग्रोथ दर्ज करते हुए बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी का प्रदर्शन किया.