नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने पूरी प्रतियोगिता का समीकरण बदल दिया है। लगातार तीन शास्त्रीय मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद 20 वर्षीय प्रज्ञानानंदा अब खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने जिन खिलाड़ियों को हराया है उनमें अलिरेज़ा फिरोज़जा, मैग्नस कार्लसन और मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार नौवें दौर के बाद खुली श्रेणी में खिताब की लड़ाई पूरी तरह खुली