ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बों में आरएसी टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब पूरा बेडशीट किट दिया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को कड़े निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि आरएसी यात्रियों से पूरा शुल्क लिया जाता है, इसलिए उन्हें कंबल और चादर देना अनिवार्य है।