Rafale Deal: फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर बड़ा अपडेट, विदेश मंत्रालय ने दी नई जानकारी

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान इस डील को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर मेक इन इंडिया पर जोर दे रहा है।