Rajasthan Kal 19 September Ka Mausam : राजस्थान में 19 सितंबर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 19 सितंबर को राजस्थान के किसी भी सूचीबद्ध जिले के लिए मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. ऐसे