Rajesh Exports SEBI Case: 'LIC का दफ्तर कहां है', सख्‍ती के बीच राजेश एक्सपोर्ट्स के चीफ का आया जवाब

Rajesh Exports SEBI Case: राजेश एक्‍सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता ने एक इंटरव्‍यू दिया है। इसमें उन्‍होंने एलआईसी के निवेश के निर्णयों से खुद को अलग कर लिया है। वह बोले हैं कि उन्‍हें तो यह तक नहीं पता कि एलआईसी का दफ्तर कहां है। उनके मुताबिक, स्थिति जो भी हो, लेकिन रिटेल शेयरहोल्‍डरों को फायदा ही होगा।