Ramayana: कौन थी रावण की मां? रामायण में जिसके किरदार में दिखीं एक्ट्रेस शोभना

Ramayana: रामायण के अनुसार, कैकसी पाताल लोक के राजा सुमाली की पुत्री और ऋषि विश्रवा की पत्नी थी. कैकसी की ही प्रेरणा से रावण ने गोकर्ण क्षेत्र में घोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान पाया और कुबेर को हटाकर लंका पर अपना अधिकार जमाया.