बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की एनसीसी इकाई ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 10 किलोमीटर वॉकाथॉन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। एनसीसी कैडेटों ने पंचोली गांव पहुंचकर ग्रामीणों को तिरंगे के प्रति जागरूक किया और राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर देशभक्ति का संदेश दिया।