RBI Gold Sale: RBI के सोना बेचने वाली स्टोरी से ब्लूमबर्ग ने पल्ला झाड़ा, मान ली कैसे हुई थी गलती
ब्लूमबर्ग ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि आरबीआई ने चुपचाप 12 अरब डॉलर यानी करीब 1.14 लाख करोड़ रुपये का सोना बेच दिया। इस पर काफी हंगामा मचा था और सरकार को सफाई देनी पड़ी थी। अब ब्लूमबर्ग ने इस न्यूज को वापस ले लिया है।