RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक 3 से 5 अगस्त तक चलेगी, जिसमें रेपो रेट पर फैसला लिया जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मानसून को देखते हुए इस बार रेपो रेट 5.25% पर ही बरकरार रह सकता है. रेपो रेट वही ब्याज दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है. इसमें बदलाव होने पर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें और आपकी EMI पर भी असर पड़ता है.