राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी प्रशासनिक और क्रिकेट संबंधी शक्तियों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही जिला क्रिकेट संघ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अब भरतपुर जिले में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन सीधे RCA की निगरानी में किया जाएगा। एडहॉक कमेटी के इस फैसले के बाद भरतपुर क्रिकेट संघ की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के चयन और वित्तीय मामलों को लेकर उठे सवालों की जांच शुरू हो गई है। RCA ने पूरे मामले की जांच के लि