राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA की एडहॉक कमेटी निलंबित की:IAS भास्कर ए. सावंत बने इंचार्ज; सहकारिता रजिस्ट्रार से भी मांगा जवाब

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। लंबे विवाद के बीच हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने होम सेक्रेटरी (IAS) भास्कर ए. सावंत को RCA का इंचार्ज नियुक्त किया है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा की खंडपीठ ने की। राजीव प्रताप सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की। याचिका में आरोप लगाया गया था कि RCA की एडहॉक कमेटी का गठन 29 जून 2024 को केवल अंतरिम व्