Reality Check: बूंदी में सेहत से खिलवाड़... हाईवे ढाबों पर मक्खियों के बीच बिक रही दाल-बाटी

Bundi News: बूंदी में हाईवे किनारे स्थित ढाबों और होटलों पर गंदगी के बीच खाना परोसकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है. News18 के रियलिटी चेक में दाल-बाटी के ढाबे पर गंदे कपड़े से ढकी बाटियों पर मक्खियां भिनभिनाती मिलीं. गर्म दाल में प्लास्टिक का जग रखा हुआ था और चटनी-सलाद सब खुले में पड़े थे. वाहन चालक बेखबर होकर यह खाना खा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और सुस्त रवैये के कारण यह खेल जारी है. पूछने पर ढाबा कर्मी ने अपनी गलती मानी, लेकिन खाद्य सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.