Redmi K100 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा Bose का दमदार साउंड

शाओमी ने अपनी Redmi K100 सीरीज की चीन में लॉन्च डेट 11 अगस्त कन्फर्म कर दी है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे, जबकि स्टैंडर्ड K100 बाद में आएगा। ये गेमिंग स्मार्टफोन हाई प्राइसिंग के साथ आएंगे और ग्लोबल मार्केट में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के नाम से लॉन्च हो सकते हैं।