Performance Centric Smartphone: क्या नया फोन खरीदने के लिए आप भी अपना बजट बढ़ा रहे हैं? महंगे होते स्मार्टफोन के दौर में एक पैसा वसूल और बैलेंस्ड फोन आपको 38,000 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है। मैं बात कर रहा हूं Redmi Turbo 5 की जो कि एक बेहतरीन डिवाइस है। इसमें प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी, कड़कती धूप में चमकने वाली 3,500 nits की डिस्प्ले और 7540mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ गेमिंग मक्खन जैसी चलती है, हालांकि इसका कैमरा और हैप्टिक्स ठीक-ठाक हैं।