Reliance Succession Plan: आकाश, ईशा और अनंत किसे क्‍या मिलेगा, मुकेश अंबानी ने दे दिया बड़ा हिंट

Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के उत्तराधिकार योजना पर बड़ा हिंट दे दिया है। उन्‍होंने बताया है कि रिलायंस में रोज के कामकाज की जिम्‍मेदारियां उनके बच्‍चों को सौंपने का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। मुकेश ने तीनों ही बच्‍चों की जमकर तारीफ की। रिलायंस देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी है। इसमें उत्तराधिकार की प्रक्रिया को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।