Renault Rafale Hypnotic लॉन्च: हाइब्रिड पावरट्रेन, 1050 km की रेंज और एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ बनी रेनो की सबसे महंगी एसयूवी

फ्रांस की पॉपुलर कंपनी रेनो ने अपनी सबसे महंगी एसयूवी राफेल हिप्नोटिक (Rafale Hypnotic) स्पेशल एडिशन को से ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है, जो शानदार फीचर्स और दमदार 300 पीएस पावर वाली हाइब्रिड इंजन से लैस है। फ्रांस में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 69 लाख रुपये तय की गई है, जो इसे ऑडी क्यू5 स्पोर्टबैक और बीएमडब्ल्यू एक्स4 जैसी जर्मन लग्जरी गाड़ियों के समकक्ष खड़ा करती है। इस शानदार लिमिटेड एडिशन की यूरोपीय बाजारों के लिए केवल 1,500 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी।