झारखंड राज्यसभा चुनावः कांग्रेस ने RJD-माले पर धोखा देने का आरोप लगाया, क्या INDIA ब्लॉक में दरार आ गई?

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: महागठबंधन के पास नंबर होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को जीत हासिल हुई. इससे गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि इस चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक की बैठक हुई थी, जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे.