राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में चूहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में डाइनिंग एरिया की टेबल के पास चूहे घूमते दिखे. शिकायत के बाद RMC फूड विभाग ने निरीक्षण किया. डाइनिंग एरिया में हाइजीन संबंधी लापरवाही मिलने पर 3 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि किचन में साफ-सफाई ठीक मिली. टीम ने दो रॉ मटेरियल सैंपल लिए हैं.