Robot Store: बिना इंसानों के चल रही है यह अनोखी दुकान, अकेला एक रोबोट संभाल रहा सारा काम

Hong Kong Robot Store: बीजिंग की गैलबॉट कंपनी ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो हॉन्गकॉन्ग में एक स्टोर संभालेगा। इस स्टोर में कैशियर से लेकर कर्मचारी तक सभी के काम रोबोट करेगा। इस रोबोट का नाम शाओ गाई है। इस तरह के स्टोर जहां एक तरह इंसानो का काम आसान कर रहे हैं, वहीं रोबोट्स द्वारा इंसानों को बदल दिए जाने के डर को भी बढ़ा रहे हैं।