एक चार पैरों वाले रोबोट ने बिना बैटरी रिचार्ज किए 42.195 किलोमीटर की मैराथन को 4 घंटे 19 मिनट और 52 सेकंड में पूरा किया है। इस दौरान उसने इंसानों से भी कम ऊर्जा खर्च करके अपनी काबिलियत दिखाई। भविष्य में ऐसे रोबोट्स रेस्क्यू मिशनों में मददगार साबित हो सकते हैं।