Rogbid SR15 कंपनी की नई स्मार्टरिंग के रूप में लॉन्च की गई है। इस वियरेबल को कंपनी ने खास डिस्प्ले से नवाजा है। यह एक यूनीक फीचर है जो किसी स्मार्टरिंग में अभी तक दुर्लभ है। इसका बिल्ट-इन डिस्प्ले कई तरह की जानकारी दिखाता है। साथ ही नोटिफिकेशंस अलर्ट भी मिलते हैं जिसके लिए वाइब्रेशन मोटर भी इसमें लगी है।