किशनगंज स्टेशन पर युवक को RPF जवान ने जड़ा थप्पड़:प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग के दौरान विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट जांच के दौरान RPF के एक जवान ने युवक को थप्पड़ मारा। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की पुष्टि की है। प्लेटफॉर्म टिकट जांच के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार पोठिया प्रखंड निवासी राजा यादव अपने दोस्तों जय यादव और देव यादव के साथ उत्तर बंगा एक्सप्रेस से इस्लामपुर से किशनगंज पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बा