कोरोना, स्वाइन फ्लू, RSV, इन्फ्लूएंजा... मुंबई में एक साथ 4 वायरस का हमला, डॉक्टर परेशान; जानें सारे लक्षण

Mumbai Virus Attack: मुंबई में कोविड-19, स्वाइन फ्लू (H1N1), इन्फ्लुएंजा-ए और RSV के मामलों में एक साथ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अस्पतालों और क्लीनिकों में तेज बुखार, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून में देरी और बढ़ी हुई नमी इसकी बड़ी वजह है. चलिये जानते इन बीमारियों के लक्षण और इनसे बचाव के उपाय...