Salman Khan New Home: गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे सलमान खान, जानें अब कहां बनाने जा रहे नया आशियाना?

Salman Khan Shifting New Home: सलमान खान जल्द ही बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं, जहाँ वे कई दशकों से रह रहे हैं और जो उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है. खबरों के मुताबिक, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वह अपने नए, भव्य और छह-मंज़िला सी-फेसिंग घर में शिफ्ट हो सकते हैं, जो अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, खासकर बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित धमकियों और 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की