एसबीआई ने विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए होम, एजुकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने की सिफारिश की है। इन सिफारिशों में मेट्रो शहरों में होम लोन 1 करोड़ और एजुकेशन लोन 50 लाख तक करने का प्रस्ताव है, जिस पर आरबीआई को अंतिम निर्णय लेना है।