‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर आई समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग ने एक्शन लिया है। अब एरिया के लोगों का वाट्सऐप पर ग्रुप बनेगा और बताया जाएगा कि उनके एरिया में कब पानी की सप्लाई होगी। विभाग के अधीक्षण अभियंता रामचन्द्र राड़ ने सभी सहायक अभियंताओं को इसके लिए निर्देश दिए है। ऐप पर लोगों ने पानी सप्लाई की टाइमिंग को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी। राड ने कहा कि भास्कर ऐप पर कईं उपभोक्ताओं ने पानी सप्लाई की टाइमिंग पता नहीं होने की बात बताई। ऐसे में सभी एईएन को अपने अपने क्षेत्र के लोगों का एक ग्रुप बना