Ship Recycling: भारत को 2030 तक नंबर-1 बनना था, 2026 में बन गया, समय से पहले ऐसे हासिल किया टारगेट

India Ship Recycling: भारत ने बेहद बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह दुनिया में जहाज रीसाइक्लिंग का सबसे बड़ा देश बन गया है। UNCTAD की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की शिप रीसाइक्लिंग 2025 में बढ़कर 29.9 लाख ग्रॉस टन हो गई। 2024 में यह 18.6 लाख ग्रॉस टन थी।