IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 154 रनों की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि, इस शतकीय पारी के बावजूद शुभमन गिल को ज्यादा खुशी नहीं हुई. मैच के बाद उन्होंने बताया कि वह दोहरा शतक लगाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले वह आउट हो गए. शुभमन के अलावा ईशान किशन ने भी सेंचुरी लगाई.