Silver-Gold Price Today 26 June 2026: ईरान के खिलाफ अमेरिका की जारी जंग के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता का माहौल है. इससे पहले गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें कभी बढ़त तो कभी गिरावट हुई. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव (अगस्त) 1,40,672 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले, जो पिछले बंद भाव 1,41,270 रुपये से 598 रुपये या 0.42 प्रतिशत कम थे. भाव में कितनी हुई