बंगाल SIR: 37.18 लाख अपीलें लंबित, सिर्फ 1 लाख की सुनवाई, EC ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

West Bengal SIR appeals- सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल SIR के बाद 38.20 लाख अपीलें दायर हुईं, लेकिन अब तक सिर्फ 1.02 लाख मामलों की सुनवाई हुई। काम इतना धीमा है कि 37.18 लाख अपीलें अभी भी लंबित हैं।