Skoda Kodiaq RS: भारत में इस महीने लॉन्च होगी स्कोडा की सबसे दमदार 7 सीटर SUV कोडियाक आरएस, 22 जून से शुरू होंगी बुकिंग्स

Skoda Kodiaq RS SUV In India: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने हाई-परफॉर्मेंस पोर्टफोलियो को और बढ़ाते हुए अपनी नई कोडियाक आरएस एसयूवी को भारत में पेश करने की घोषणा की है। 50 वर्षों से ज्यादा की रैली स्पोर्ट (RS) विरासत और 125 वर्षों के मोटरस्पोर्ट इतिहास को संजोए यह नई एसयूवी ना सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है, बल्कि 7 सीट कॉन्फिगरेशन में लग्जरी फीचर्स और 4x4 क्षमता का एक बेहतरीन कॉम्बो भी है। 22 जून को स्कोडा कोडियाक आरएस की भारत में बुकिंग शुरू होगी।