कल से शुरू होगी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया, मेडिकल बोर्ड देगा रिपोर्ट:ताला खुला, अब ‘भगवान’ से आस... किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कमेटी बनी, डॉ. धनंजय की SMS में वापसी

एसएमएस हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विभाग में एक डॉक्टर के रिटायर होने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट अटकने के मामले में चिकित्सा विभाग ने 5 डॉक्टरों की कमेटी गठित की है। कमेटी में डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. महेंद्र कुमार मीणा और डॉ. विक्रम पलसानिया शामिल हैं, जो उपचार-किडनी ट्रांसप्लांट की मॉनिटरिंग करेंगे। भास्कर में 26 जून को खबर प्रकाशित होने के बाद एसएमएस प्रशासन ने सुपर स्पेशियलिटी विंग की 5वीं मंजिल स्थित डॉ. धनंजय अग्रवाल के चैंबर का ताला खुलवाकर नेम प्लेट भी